Posts

Showing posts with the label Bollywood

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड से एनसीबी आज करेगी पूछताछ, अभिनेता को भी गुरुवार को पूछताछ के लिए किया गया है समन

Image
बॉलीवुड से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आज अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से पूछताछ करेगी। उन्हें सुबह 11 बजे एनसीबी ऑफिस में बुलाया गया है। इसी मामले में जांच एजेंसी ने अभिनेता रामपाल को पूछताछ के लिए गुरुवार(12 नवंबर) को समन किया है। जांच एजेंसी ने सोमवार को रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की थी। अभिनेता के घर सोमवार सुबह छापा मारा गया था। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान अर्जुन के घर से लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किए गए थे। NCB ने पिछले महीने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी। NCB ने उसे लोनावाला से गिरफ्तार किया था। उससे मिले सुरागों के आधार पर अब अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा। दैनिक भास्कर ने 1 अक्टूबर को ही अर्जुन रामपाल के ड्रग्स कनेक्शन के बारे में बता दिया था। पढ़ें, उस दिन की पूरी खबर जिसमें हमने एनसीबी अधिकारी के हवाले से बताया था कि शाहरुख खान के घर ड्रग्‍स लेकर जाते थे अर्जुन रामपाल...। NCB ने ड्रग पैडलर्स ...

सुप्रीम कोर्ट में गोस्वामी की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज, महाराष्ट्र सरकार की ओर से कैविएट दायर

Image
इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाईक और उनकी मां की खुदकुशी मामला में जमानत अर्जी ठुकराने के हाईकोर्ट के फैसले को रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। गोस्वामी की याचिका न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की अवकाश पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की गई है,इस मामले में बुधवार को सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी। अर्नब के वकील निर्निमेष दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर महाराष्ट्र सरकार के वकील सचिन पाटिल ने कैविएट दायर कर कहा कि उनका पक्ष सुने बगैर कोई आदेश जारी न किया जाए। बता दें कि 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में रायगढ़ पुलिस ने अर्नब और दो अन्य लोगों को 4 नवंबर को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने इन्हें 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अर्नब फिलहाल तलोजा जेल में बंद हैं। अर्नब को लेकर गृहमंत्री से मिले राम कदम बीजेपी विधायक राम कदम ने मंगलवार को अर्नब की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात की। उन्होंने एक पत्र सौंपा जिसमें अर्नब के खिलाफ 'बदले क...

1 करोड़ रुपए की फीस लेने वाले पहले एक्टर हैं कमल हासन, इनकी ही सबसे ज्यादा 7 फिल्में ऑस्कर में भेजी गईं

Image
सुपरस्टार कमल हासन 66 साल के हो गए हैं। 7 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमाकुदी में जन्मे हासन वैसे तो तमिल सिनेमा के एक्टर हैं। लेकिन उन्होंने तेलुगु, मलयालम, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। खास बात यह है कि सिर्फ बंगाली छोड़कर उन्होंने बाकी सभी फिल्म इंडस्ट्रीज में सिल्वर जुबली पूरी की है। कमल हासन के बारे में यह भी कम ही लोग जानते होंगे कि 1994 में सिंगल फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए लेने वाले वे पहले भारतीय अभिनेता बने थे। जन्मदिन पर उनके ऐसे ही 5 फैक्ट्स/किस्सों पर नजर डालते हैं:- 1. 6 साल की उम्र में एक्टिंग के लिए गोल्ड मैडल जीता कमल हासन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तब कर दी थी, जब वे महज 6 साल के थे। 1959 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' में उन्होंने एक अनाथ बच्चे की भूमिका निभाई थी। उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्रेस्टीजियस प्रेसिडेंट गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया था। 2. सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता कमल हासन इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले फिल्म अभिनेता हैं। वे 19 बार (2 ह...

'डर' में शाहरुख के हकलाने के पीछे थी खास वजह, साथ काम कर चुके सेलेब्स ने शेयर किए रोचक किस्से

Image
55 साल के हो चुके शाहरुख खान 80 के दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 10 से ज्यादा टीवी शो और 75 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। शाहरुख के जन्मदिन पर उनके साथ काम कर चुके सेलेब्स ने दैनिक भास्कर के साथ उनसे जुड़ी रोचक बातें साझा की। दो किस्से, जो हनी ईरानी ने शेयर किए किस्सा नं. 1 : 'डर' में राहुल के हकलाहट के पीछे खास वजह थी फिल्म 'डर' में राहुल के किरदार को हकलाहट से लैस करने की वजह थी। वह यह कि राहुल किरण को देखते ही बड़ा कॉन्शियस हो जाता है। बरसों-बरस इजहार नहीं कर पाता है। साथ ही मां के न होने के चलते उसे मेंटल प्रॉब्लम तो थी ही। ऐसे में जब वह कभी किरण को सामने पाता है, तो हकलाने लग जाता था। उस हकलाहट पर भी शाहरुख ने काफी रियाज किया था। किरण का पूरा नाम लेने में राहुल को ज्यादा वक्‍त लगता था। राहुल का यह पहलू शाहरुख को बहुत अच्‍छा लगा था। किस्सा नं. 2 : शाहरुख को सुबह जल्दी जगाना बहुत मुश्किल हम लोग 'डर' की शूटिंग कर रहे थे। यश चोपड़ा जी ने कहा था कि सुबह जल्दी शूट के लिए निकलेंगे। रात करीब 11 बजे सब लोग खाना खाकर लॉन में बैठे थे।...

ICU में आखिरी सांसें गिन रही मां से मिलना नहीं चाहते थे शाहरुख, आखिरी वक्त में नहीं देखा था पिता का चेहरा

Image
शाहरुख खान 55 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर, 1965 को नई दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने 15 साल की उम्र में ही अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान को खो दिया था। इसके 10 साल बाद उनकी मां लतीफ फातिमा खान का इंतकाल हो गया। शाहरुख खान ने 'द अनुपम खेर शो : कुछ भी हो सकता है' में बताया था कि मां के आखिरी वक्त में वे उन्हें तकलीफ दे रहे थे। हालांकि, इसकी जो वजह उन्होंने बताई थी, वह बहुत ही इमोशनल थी। मां से मिलने आईसीयू में नहीं जाना चाहते थे शाहरुख शाहरुख खान के मुताबिक, जिस दिन मां की मौत हुई, उस दिन वे दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल के पार्किंग लॉट में दुआ कर रहे थे और मां आईसीयू में भर्ती थीं। शाहरुख उस वक्त मां से मिलने नहीं जा रहे थे, क्योंकि उन्हें किसी ने बताया था कि अगर वे प्रे करते रहेंगे तो मां को कुछ नहीं होगा। शाहरुख ने बताया कि उन्हें 100 बार दुआ पढ़ने के लिए कहा गया था, लेकिन वे 100 से भी कहीं ज्यादा बार दुआ मांग चुके थे। तभी अचानक डॉक्टर आया और बोला कि वे आईसीयू में जा सकते हैं, जिसका मतलब यह था कि मां की अंतिम घड़ी आ चुकी थी। बकौल शाहरुख- मैं जाना नहीं चाहता था, क्योंकि मुझे लग रहा था ...

राधिका आप्टे को नहीं शादी में भरोसा, बोलीं- मुझे 2012 में शादी करनी पड़ी, क्योंकि लंदन का वीजा चाहिए था

Image
राधिका आप्टे की मानें तो वे शादी में यकीन नहीं रखतीं। खास बात यह है कि वे 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी करनी कर चुकी हैं और अभी लंदन में उन्हीं के साथ रह रही हैं। हालांकि, राधिका के मुताबिक, यह शादी उन्हें लंदन का वीजा पाने की मजबूरी में करनी पड़ी थी। 'शादीशुदा होने पर वीजा आसानी से मिल जाता है' राधिका ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो विट फिक्स में विक्रांत मैसी से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को ऐसे सवालों के जवाब दिए, जो आमतौर पर इंटरव्यू में नहीं पूछे जाते। जब राधिका से पूछा गया कि उन्होंने शादी कब की? तो उन्होंने जवाब में कहा- जब मुझे अहसास हुआ कि अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको वीजा आसानी से मिल जाता है। मुझे लगता है कि इस तरह की बाउंड्रीज नहीं होनी चाहिए। मैं शादी में यकीन नहीं रखती। मैंने शादी की, क्योंकि वीजा की दिक्कत थी और हम (राधिका और बेनेडिक्ट) साथ रहना चाहते थे। मुझे लगता है कि यह सही नहीं है। बेनेडिक्ट टेलर और राधिका आप्टे। पूरा लॉकडाउन बेनेडिक्ट के साथ बिताया राधिका ने पूरा लॉकडाउन बेनेडिक्ट के साथ लंदन में ही बिताया। ए...

इस बॉलीवुड एक्टर के जन्मदिन से जुड़ी है एक दर्दनाक कहानी, पिता ने मां-बहन को गोली मारकर कर ली थी खुदकुशी

Image
1992 में काजोल के अपोजिट फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू करने वाले एक्टर कमल सदाना 50 साल के हो गए हैं। 21 अक्टूबर, 1970 को जन्मे कमल के लिए जन्मदिन किसी सदमे से कम नहीं होता। कमल 20 साल पहले अपने जन्मदिन पर हुई एक भयानक घटना को याद कर आज भी गम में डूब जाते हैं। पिता ने उठाया था खौफनाक कदम कमल के पिता ब्रिज सदाना। 21 अक्टूबर, 1990 के दिन कमल अपने 20वें जन्मदिन की तैयारी में मगन था तभी एक घटना ने उनके होश उड़ा दिए। कमल ने अपने घर के एक कमरे में गोलियों की आवाज सुनी। कमल दौड़कर उस कमरे में गए तो देखा कि पिता ब्रिज सदाना बेकाबू होकर गोलियां चला रहे हैं। उनकी गोली से कमल की मां सईदा खान और बहन नम्रता की मौत हो गई थी। पिता ने कमल को देख उनपर भी गोली चला दी जो कि उनकी गर्दन को छूकर निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। सब पर गोलियां चलाने के बाद पिता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 'बेखुदी' में काजोल के साथ कमल। एक इंटरव्यू में कुछ साल पहले कमल ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि वो नहीं जानते कि उनके पिता ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया था। कमल ने इस बात से इनकार किया था ...

हेमा के बंगले से 5 मिनट की दूरी पर है धर्मेंद्र का घर, लेकिन वे शादी के बाद कभी वहां नहीं गईं, बेटी को पहुंचने में 34 साल लगे थे

Image
हेमा मालिनी 72 साल की हो गई हैं। वे 16 अक्टूबर 1948 अम्मंकुदी तमिलनाडु में पैदा हुई थीं। हेमा ने धर्मेंद्र से दूसरी शादी की थी, लेकिन शादी के बाद हेमा कभी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं। उनकी ओर से धर्मेंद्र के घर जाने वाली इकलौती मेंबर उनकी बेटी ईशा हैं, जो अपने जन्म के 34 साल बाद वहां जा पाई थीं। इस बात का जिक्र राम कमल मुखर्जी की बुक 'हेमा मालिनी : बेयॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में किया गया है। बीमार चाचा को देखने धर्मेंद्र के घर गई थीं ईशा बात तब की है, जब धर्मेंद्र के भाई और अभय देओल के पिता अजीत सिंह देओल बहुत ज्यादा बीमार थे। वो बिस्तर पर थे और ईशा अपने चाचा को देखना चाहती थीं। बुक में ईशा के हवाले से लिखा है- मैं चाचा से मिलना चाहती थी और अपनी तरफ से सम्मान देना चाहती थी। वो मुझे और अहाना को बहुत चाहते थे और हम भी अभय के बेहद क्लोज थे।" अजीत सिंह देओल और धर्मेंद्र। 23 अक्टूबर 2015 को अजीत सिंह देओल का निधन हो गया। वे गाल ब्लेडर कॉम्पलिकेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे। ईशा ने आगे कहा, "हमारे पास उनके घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। वो अस्पताल में भी नहीं थे कि हम उनसे...

सुशांत की बहनों की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज, रिया चक्रवर्ती ने एफआईआर दर्ज करवाई है

Image
एक्टर सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह की याचिका पर आज दोपहर में बॉम्बे हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। याचिका में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती द्वारा बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई एफआईआर रद्द करने की मांग की गई है। जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एमएस कार्णिक की बेंच ने 6 अक्टूबर को इस मामले से संबंधित याचिका पर विचार किया और फिर इसे आज सुनवाई के लिए लिस्ट किया था। रिया ने अपनी गिरफ्तारी से पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और सुशांत की दोनों बहनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इन तीनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाकर सुशांत के लिए दवा देने का आरोप लगाया गया है। रिया ने अपनी कंप्लेंट में यह कहा था रिया ने शिकायत में कहा कि डॉ. कुमार ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं जो कई तरह से कानून का उल्लंघन है। रिया ने शिकायत में कहा कि डिस्क्रिप्शन दिल्ली की ओपीडी का है जबकि सुशांत उस दिन मुंबई में मौजूद थे। रिया ने कहा था कि गैरकानूनी रूप से दावा देने का यह मामला एनडीपीएस एक्ट में आता है। रिया ने बहन पर लगाया यह आरोप रिया ने अपनी एफआईआर...

अगले तीन महीनों की फिल्मों का ऐलान, '83' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों के साथ 'तान्हाजी' और 'वॉर' जैसी फिल्में फिर से देख सकेंगे

Image
देश के बहुसंख्यक इलाकों में सिनेमाघर खुलने की इजाजत मिलते ही मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्‍क्रीन वालों ने कमर कस ली है। मल्टीप्लेक्स वालों ने आगामी तीन महीनों में रिलीज होने वाली फि‍ल्मों की अनाउंसमेंट भी कर दी है। सिने चेन पीवीआर ने अपना कंटेंट पाइपलाइन दैनिक भास्‍कर के साथ शेयर किया है। ये फिल्में होंगी रिलीज- नवंबर में- ‘बंटी और बबली2’, ‘इंदू की जवानी’, ‘छलांग’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ’99 सॉन्ग्स‘, मिमी, टेनेंट’ दिसंबर में- ‘83’, ‘रूही अफजाना’, ‘डेथ ऑन द नाइल’, ‘वंडर-वुमेन’, ‘ड्यून’ जनवरी में- ' सूर्यवंशी', ‘सरदार ऊधम सिंह’, ‘केजीएफ2’, ‘आधार’, ‘राम प्रसाद की तेरहवीं’, ‘पीटर रैबिट’, ‘एवरीबॉडीज टॉकिंग अबाउट जैमी’ नामी अभिनेताओं की फि‍ल्मों के रेट्रो-स्पेक्ट भी सिने पोलिस सिने चेन के डिप्टी सीईओ देवांग संपत ने कहा, "नामी अभिनेताओं की फि‍ल्मों के रेट्रो स्पेक्ट भी चलेंगे। मिसाल के तौर पर ऋषि कपूर और इरफान साहब की फि‍ल्मों का बुके होगा। इसके अलावा तमिल, बंगाली, तेलुगू, मलयाली भाषी फि‍ल्मों पर जोर होगा। उन भाषाओं की फिल्‍में न सिर्फ संबंधित राज्‍यों, बल्कि हिंदी भाषी प्रदे...

नहीं रहे राजन-नागेन्द्र जोड़ी फेम राजन, 87 साल के म्यूजिक कंपोजर दो दिन पहले तक ऑनलाइन क्लास ले रहे थे

Image
कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राजन-नागेन्द्र जोड़ी फेम राजन का निधन हो गया है। 87 साल के राजन ने रविवार शाम बेंगलुरु स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। करीब 20 साल पहले राजन ने अपने छोटे भाई नागेन्द्र को खो दिया था। रिपोर्ट्स की मानें राजन-नागेन्द्र हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों शंकर-जयकिशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और कल्याणजी-आनंदजी के वर्ग के म्यूजिक कंपोजर थे। उन्हें कन्नड़ फिल्मों के कल्याणजी-आनंदजी कहा जाता था। दो दिन पहले तक म्यूजिक क्लास ले रहे थे एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में राजन के बेटे आर अनंत कुमार ने बताया, "वे एक दम हेल्दी थे और ऑनलाइन म्यूजिक क्लास ले रहे थे। पिछले दो दिन से उन्हें अपच हो रही थी। रविवार रात 11 बजे घर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।" करीब 375 फिल्मों में संगीत दिया था राजन-नागेन्द्र की जोड़ी ने अपने 5 दशक लंबे करियर में करीब 375 फिल्मों में संगीत दिया था। इनमें से लगभग 200 कन्नड़ की फिल्में हैं। जबकि बाकी तमिल, तेलुगु, मलयालम, तुलु, हिंदी और सिंहला भाषा की फिल्में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे लंबे...

कोविड-19 से जंग लड़ रहे 85 साल के एक्टर सौमित्र चटर्जी, डॉक्टर्स बोले- उन्हें बुखार नहीं, लेकिन वे हाई रिस्क जोन में हैं

Image
दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोलकाता के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स के हवाले से लिखा गया है कि 85 साल के सौमित्र बेचैन और अर्ध-चेतन अवस्था में हैं। हालांकि, उनका ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल हो गया है। मंगलवार को जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, तब उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। सौमित्र का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। अभी हाई रिस्क जोन में हैं सौमित्र न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में एक डॉक्टर ने कहा,"सौमित्र का सोडियम लेवल सही है। लेकिन पोटेशियम लेवल कम है, जिसमें सुधार की कोशिश की जा रही है। चटर्जी काफी सुस्त, गंभीर रूप से संशय वाली स्थिति में और बेचैन हैं। उनके ऑक्सीजन लेवल को सामान्य कर लिया गया है और उन्हें बुखार भी नहीं है। लेकिन वे अब भी हाई रिस्क जोन में हैं।" डॉक्टर्स 24 घंटे निगरानी कर रहे अस्पताल के डॉक्टर्स 24 घंटे सौमित्र की निगरानी कर रहे हैं। बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें शुक्रवार को आईटीयू में भेजा गया था। वे बेहद कन्फ्यूजल स्टेज में थे। इससे पहले चटर्जी की बेटी पौलोमी ब...

जब राजीव गांधी की हत्या के बाद पूछा गया था- क्या आप सोनिया को सहारा देने फिर से राजनीति में आ रहे हैं?

Image
अमिताभ बच्चन 78 साल के हो गए हैं। 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में जन्मे अमिताभ 51 साल से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। हालांकि, इस अवधि में तीन साल के लिए वे राजनीति में भी चले गए थे। 1984 में वे राजनेता बने और 1987 में पॉलिटिकल करियर छोड़ दिया। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि राजीव गांधी की हत्या के बाद उनसे दोबारा राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल किया गया था। हालांकि, उन्होंने बड़ी ही सावधानी से टालमटोल वाला जवाब दिया था। पूछा गया था कि क्या सोनिया को सहारा देने के लिए राजनीति में आएंगे? जाने-माने ऑथर और कॉलमिस्ट राशिद किदवई ने अपनी बुक 'नेता-अभिनेता : बॉलीवुड स्टार पावर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में लिखा है- राजीव गांधी की हत्या के एक साल बाद 1992 में अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि क्या वे विधवा सोनिया (गांधी) को असिस्ट करने के लिए फिर से पॉलिटिक्स ज्वॉइन करेंगे? जब सोनिया गांधी भारत आईं तो उन्हें रिसीव करने अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। पालम एयरपोर्ट पर 13 जनवरी, 1968 के दिन राजीव ने सोनिया को अपने जिगरी दोस्त अमिताभ से मिलवाया था। इसके बाद शादी से पहले 43 दिन तक सोनिय...

ईडी को एक्टर के बैंक खातों में मनी लॉन्डरिंग के सबूत नहीं मिले, जांच एजेंसी ने कहा- परिवार ने गलतफहमी में आरोप लगाए

Image
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक के बाद एक कई दावे गलत साबित होते जा रहे हैं। पहले एम्स के पैनल ने हत्या की आशंका को खारिज किया। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता के बैंक खातों से मनी लॉन्डरिंग के सबूत मिलने की बात से इनकार किया है। रिपोर्ट में ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि सुशांत के परिवार की ओर से गलतफहमी के चलते आरोप लगाए गए हैं। परिवार को सुशांत के फाइनेंस के बारे में अंदाजा नहीं था मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी के सूत्रों ने बताया है कि सुशांत के परिवार को उनके फाइनेंस के बारे में कोई आइडिया नहीं था। यही वजह है कि उनकी मौत के बाद उन्हें उनके खातों से बड़े पैमाने पर रकम की गड़बड़ी पर संदेह था। ईडी को अभिनेता के खाते से मनी लॉन्डरिंग या किसी भी संदिग्ध लेनदेन के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, खातों से हुए छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये ट्रांजेक्शन क्यों और किसे किए गए? करीब 2.78 करोड़ रुपए टैक्स में भरे गए रिपोर्ट के मुताबिक ईडी को जांच में पता चला कि सुशांत के बैंक खातों से 2.78 करोड़ रुपए टैक्स (जीएसटी समे...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले 'बिग बॉस 3' के विनर विंदु दारा सिंह, बोले- 'हाथरस मामले के बारे में उन्होंने जो बताया वो काफी आश्चर्यजनक

Image
'बिग बॉस 3' के विजेता और अभिनेता विंदु दारा सिंह हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। इस मुलाकात में हुई बातचीत के बारे में उन्होंने दैनिक भास्कर को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वे अयोध्या में होने वाली रामलीला में योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने गए थे। इस दौरान उनसे हाथरस मामले के अलावा अन्य कई मामलों पर भी बात हुई। आदित्यनाथजी को रामलीला में आमंत्रित करने के लिए उनसे मिला था: 'मैं योगी आदित्यनाथजी को कुछ दिन बाद अयोध्या में होने वाली रामलीला में आमंत्रित करने के लिए उनसे मिला था। इस महीने की 16 तारीख से हम अयोध्या में रामलीला करने वाले हैं जिसमे मैं हनुमान का किरदार निभाने वाला हूं। वहीं राम और सीता दिल्ली के रहने वाले कलाकार हैं। हमारी पूरी टीम चाहती थी कि किसी एक दिन योगी आदित्यनाथजी हमारी ये राम लीला देखने आएं। अयोध्या में हम 16 से 25 अक्टूबर के बीच तक रहेंगे। मैं बहुत बड़ा राम भक्त हूं और खुद को खुशनसीब मानता हूं कि इस बार अयोध्या की पावन भूमि पर मुझे रामलीला करने का मौका मिल रहा है।' वे हाथरस मामले में भी सच्चाई सामने लाएंगे: ...

8 अक्टूबर से 'पृथ्वीराज चौहान' की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय कुमार, होटल में ही रहेंगे सभी क्रू-मेंबर्स कोई घर नहीं जा पाएगा

Image
कोरोना काल में भी अक्षय कुमार काफी एक्टिव हैं और काफी तेजी से फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'बेलबॉटम' पूरी करने के बाद अब वे जल्द ही यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'पृथ्‍वीराज चौहान' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वे आठ अक्‍टूबर से इस फिल्म के शूट में जुट जाएंगे। फिल्म की शूटिंग की तैयारी के सिलसिले में मंगलवार से क्रू मेंबर्स का कोरोना टेस्‍ट शुरू हो चुका है और नेगेटिव रिजल्‍ट वालों को ही स्‍टूडियों में एंट्री दी जाएगी। इस दौरान प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को स्‍टूडियो के करीब होटल में रुकवाया गया है। पूरा क्रू शूटिंग से पहले और बाद में एक साथ होटल से स्टूडियों तक आना जाना करेगा। तकनीकी तौर पर इसे 'बायो बबल' कहा जाता है। फिल्म की 30 प्रतिशत शूटिंग होना बाकी इससे पहले 'पृथ्‍वीराज चौहान' की टीम ने साढ़े छह महीने पहले जयपुर में आउटडोर में एक्‍शन सीक्‍वेंस शूट किया था। सूत्रों ने बताया, 'आठ अक्‍टूबर से अब क्‍लाइमैक्‍स शूट होना है। जिसमें मोहम्‍मद गौरी, पृथ्‍वीराज चौहान को अंधा करवा देता है। वही सीक्‍वेंस फिल्‍माया ...

'बधाई हो' फेम गजराज राव बोले- मैं किसी रोल को नहीं चुनता रोल खुद ही मुझे चुन लेते हैं, सुरेखा जी खुद इतनी सक्षम हैं कि उन्हें किसी की मदद की जरूरत नहीं

Image
हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'परिवार' में अभिनेता गजराज राव एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि इस वेब सीरीज को उन्होंने सिर्फ इस मकसद से साइन किया क्योंकि उन्हें फिल्म 'भेजा फ्राई' के डायरेक्टर के साथ काम करना था। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने इसकी शूटिंग और अपने जीवन से जुड़े किस्से साझा किए। Q- इस कोरोनाकाल ने हम सभी को बहुत कुछ सिखाया है आपने इस मुश्किल समय से क्या सीख ली है? गजराज- 'हम सभी ने कोरोना काल में यह सीखा है कि कैसे खुद को बचा कर के काम करना है, सुरक्षित रहना है। मुझे नहीं लगता कि यह मास्क हमारी जिंदगी से अगले 1 या 2 सालों में कहीं जाने वाला है लेकिन आज भी जब लोग मास्क को नाक के नीचे पहनते हैं तो गुस्सा आता है। कुछ दिन पहले ही मैं बैंक गया था जहां लोग मास्क को नाक के नीचे पहने दिखे। मेरा मन किया कि मैं जाकर कुछ बोलूं लेकिन आजकल लोग बहुत जल्दी भड़क जाते हैं। हम सभी को यह समझना होगा कि मास्क हम अपनी सुरक्षा के लिए पहन रहे हैं, मात्र एक ड्यूटी के लिए नहीं।' Q- इस वेब सीरीज में आपका लुक बहुत इंटरेस्टिंग है, प...

शुरुआत में रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी की कॉमेडी और फील गुड फिल्‍में दिखाने पर रहेगा जोर, दीपावली के आसपास रिलीज होंगी बड़ी फिल्में

Image
केंद्र सरकार ने ‘अनलॉक 5.0’ की घोषणा करते हुए 15 अक्‍टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत भी दे दी है। दैनिक भास्‍कर को मिली जानकारी के मुताबिक देशभर के सिनेमाघर पहले रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, अमिताभ बच्‍चन और क्रिस्‍टोफर नोलन की फिल्‍में रिलीज करेंगे। नए कंटेंट के तौर पर दीपावली के आसपास से सूर्यवंशी, लक्ष्‍मी बम, कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों को पहले रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एनालिस्‍ट और डिस्‍ट्रीब्‍यूटर राज बंसल ने कहा, 'सिनेमाघर संचालकों को 15 दिन का समय मिल गया है। लिहाजा इस पीरियड में वो अपनी प्रॉपर्टी की साफ सफाई, सैनिटाइज आदि कर लेंगे। 50 प्रतिशत सीटों की ही अनुमति है तो उनमें कैसे सीटिंग होनी है, वे सब तैयारियां हो जाएंगी।' पुरानी फिल्मों से होगी शुुरुआत आगे उन्होंने कहा, 'थिएटर खुलने के बाद शुरूआत छोटे बजट वाली पुरानी फिल्‍मों से होंगी। खासकर जो छोटे सेंटर्स हैं, वहां ‘धूम’, ‘गोलमाल’, ‘मुन्‍नाभाई’ टाइप की जो पिक्‍चरें हैं, वे रिलीजें होंगी। ‘हेराफेरी’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघर वाले डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों से राइट्स लेकर रिलीज करेंगे।' 'हाल के महीनों में ओटीट...